बिहारशरीफ, जुलाई 3 -- मिलन समारोह में ग्रहण की पार्टी की सदस्यता राष्ट्रीय सचिव की मौजूदगी में समर्थकों के साथ हुए शामिल जिला कांग्रेस कार्यालय में किया गया कार्यक्रम फोटो : कांग्रेस छोटे मुखिया : जिला कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में गुरुवार को राष्ट्रीय सचिव देवेन्द्र यादव के साथ छोटे मुखिया। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव के लिए हार-जीत का गणित बिठाने का फार्मूला बनने लगा है। इसी कड़ी में गुरुवार को कौशलेन्द्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार के सह प्रभारी देवेन्द्र यादव ने मिलन समारोह में उन्हें पार्टी में शामिल किया। छोटे मुखिया के साथ उनके सैकड़ों समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले वे भाजपा में थे। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष...