प्रयागराज, दिसम्बर 18 -- प्रयागराज, संवाददाता। केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय इलाहाबाद की ओर से छोटे और मझोले व्यापारियों की जीएसटी से जुड़ी समस्याओं के समाधान व जागरूकता के उद्देश्य से बुधवार को सिविल लाइंस स्थित जीएसटी भवन के कौटिल्य सभागार में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता अपर आयुक्त रजनीकांत मिश्र ने की। बैठक में जीएसटी के आठ वर्ष पूरे होने पर संतोष व्यक्त किया गया तथा जीएसटीआर-9 व 9C, रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म, व फेक सप्लायर से संबंधित इनपुट टैक्स क्रेडिट और रिटर्न फाइलिंग सिस्टम में तकनीकी सुधार जैसे विषयों पर चर्चा हुई। जीएसटीआर-9 एक दस्तावेज है जिसे करदाताओं को सालाना फाइल करना होता है व्यापार प्रतिनिधियों ने छोटे और मझोले व्यापारियों के लिए वार्षिक रिटर्न की मौद्रिक सीमा बढ़ाने, अनुपालन प्रक्रिया को सरल करने तथ...