नोएडा, फरवरी 11 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार ने इस बार के बजट में औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन जोर दिया है। इस बार प्रदेश के बजट में एमएसएमई और परिधान उद्योग सेक्टर के लिए पांच हजार करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। इससे दोनों सेक्टर को रफ्तार मिलेगी। साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। जिले में ओडीओपी के तहत परिधान क्षेत्र से जुड़ी करीब 10 हजार इकाइयां हैं। इनमें पांच लाख से अधिक लोगों को रोजगार भी मिला हुआ है। इसी तरह एमएसएमई क्षेत्र से जुड़ी करीब 15 हजार इकाइयां हैं। इसमें भी पांच लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। यह दोनों ही क्षेत्र प्रदेश और जिले के विकास की रीढ़ है। ऐसे में सरकार ने बजट में एमएसएमई और कपड़ा उद्योग को विशेष स्थान दिया है, ताकि इन दोनों क्षेत्रों में तेजी से विकास हो। इससे सरकार को टैक्स के रु...