हरिद्वार, सितम्बर 14 -- पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को दो मंजिला इमारत की छत से नीचे धक्का दे दिया। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रीतम कुमार निवासी मोहल्ला चाकलान ज्वालापुर ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे प्रवीण सैनी (बड़ा) और अरविंद कुमार सैनी (छोटा) है। दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। आरोप है कि अरविंद अकसर प्रवीण को जान से मारने की धमकी देता था। छह सितंबर को प्रवीण शिवगंगा विहार कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय में था। करीब 11:30 बजे अरविंद भी वहीं पहुंच गया। छत पर निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे देखने के लिए प्रवीण ऊपर गया, तभी पीछे-पीछे अरविंद भी पहुंचा। प्रीतम कुमार का आरोप है कि छत पर दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.