बरेली, फरवरी 20 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रेनों का संचालन ब्लॉक के चलते प्रभावित है। शुक्रवार को भी अवध आसाम समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंचीं। शाम को ब्लॉक खुले तब ट्रेनों ने रफ्तार पकड़ी। रेल बोर्ड ने 28 फरवरी तक ट्रैक मेंटिनेंस के कार्य पूरे करने को कहा है। इसलिए हर सेक्शन में काम चल रहा है। जिससे एक मार्च से बंद ट्रेनों का संचालन फिर शुरू हो सके। होली के चलते संख्या में होली स्पेशल ट्रेनें भी चला दी गई हैं। शुक्रवार को 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस 2.15 घंटे देरी से पहुंची। 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से पौन घंटा देरी से आई। ट्रेनों के समय से न आने पर यात्रियों को परेशानी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.