मैनपुरी, जनवरी 27 -- थाना क्षेत्र के ग्राम फूलापुर में हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस हत्या की वजह क्या है यह तो अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन लूटपाट के बाद हत्या को अंजाम दिया गया यह बात कही जा रही है। घटना की सूचना पर डीआईजी आगरा शैलेश पांडेय ने भी मौके का निरीक्षण किया और घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। फ़ूलापुर निवासी महेश शाक्य और उनकी पत्नी अनीता की गोली मारकर हत्या की गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी है। गांव में तो सन्नाटा पसरा हुआ है। कोई कुछ कहने के लिए तैयार नहीं है। दंपति घर में अकेले ही रहते थे। उनके दोनों बेटे गुरुग्राम में टैक्सी चलाते हैं। मंगलवार को दोपहर बाद गुरुग्राम से गांव लौटे तो माता-पिता के शवों को देखकर बुरी तरह रोने लगे। वे घटना के संबंध में कोई जानकारी पुलिस को नहीं दे पाए। मौके पर इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.