मधेपुरा, जनवरी 2 -- मधेपुरा। नए साल का शहरी क्षेत्र में लोगों ने स्वागत कर अलग-अलग अंदाज में जश्न मनाया। कई जगहों पर बच्चों ने नववर्ष का आनंद उठाया। नववर्ष के आगमन पर नगर परिषद क्षेत्र के जयपालपट्टी चौक पर पूर्व पार्षद सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव और पूर्व पार्षद मुकेश कुमार के सौजन्य से छोटे बच्चों के साथ गुब्बारा उड़ाया गया। इस मौके पर बच्चों के बीच चॉकलेट बांटकर खुशियां मनायी गयी। मौके पर रवीना कुमारी, अनीषा भारती, विश्वनाथ ठाकुर, मो. शोएब, रंजीत कुमार, संजय राय, कन्हैया राय, अनिल यादव, शैलेन्द्र मंडल, दिवाकर कुमार, सान्वी, आदित्य राज चंद्रवंशी, आरव राज चंद्रवंशी, शिवम कुमार, सत्यम कुमार, विवेक कुमार, मिस्ठी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, हर्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...