बिहारशरीफ, जनवरी 8 -- छोटे-छोटे विवादों का निपटारा ग्राम कचहरी स्तर कराएं बरबीघा थाना में एसपी ने लगाया जनता दरबार, सुनी फरियाद फोटो बरबीघा01 - बरबीघा थाना में पुलिस पब्लिक जनसंवाद करते एसपी बलिराम कुमार चौधरी। बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार को पुलिस पब्लिक जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगाया गया। एसपी बलिराम कुमारी चौधरी ने लोगों से छोटे-मोटे विवादों का समाधान ग्राम कचहरी स्तर पर करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्राम कचहरी पंचायती राज व्यवस्था का एक संवैधानिक अंग है और इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर विवादों का त्वरित एवं सहज समाधान करना है। एसपी ने कहा कि मामूली विवाद थाने तक पहुंचते हैं तो दोनों पक्षों को मानसिक,आर्थिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिससे परिवार और समाज का विकास प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.