बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। छोटे-छोटे ब्लॉक के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। शनिवार को तीन-तीन घंटा तक कई ट्रेनें देरी से बरेली जंक्शन पहुंची। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फॉग के चलते दिसंबर में तीन महीने को बंद की गईं, सभी ट्रेनें एक मार्च से रफ्तार भरेंगी। ऐसे में रेलवे ट्रेनों के संचालन के समय ट्रैक संबंधी कोई समस्या न हो, इसलिए छोटे-छोटे ब्लॉक लेकर रेल पटरियों का मेंटिनेंस करा रहा है। जिसकी वजह से ट्रेनें नियमित रूप से प्रभावित हो रही हैं। हर सेक्शन में ट्रैक पर काम किए जा रहे हैं। शनिवार को कई ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। जो निर्धारित समय पर बरेली नहीं पहुंचीं। (04657) फिरोजपुर स्पेशल पौन घंटा, (12211) आंनदविहार गरीबरथ 3.00 घंटा, (15211) जननायक एक्सप्रेस 1.00 घंटा, (15910) अवध आसाम पौन घंटा, (13066) हावड़ा अमृत पौन घंटा...