बिजनौर, दिसम्बर 14 -- दयावती धर्मवीरा पब्लिक स्कूल बिजनौर में स्कूल प्रदर्शनी और शीतकालीन उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । बच्चों ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात मेले का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयन वीरा सचिव वीरा चैरिटेबल सोसायटी, रुचि वीरा स्कूल प्रबंधिका एवं सांसद मुरादाबाद तथा स्वाति वीरा महाजन सदस्या वीरा चैरिटेबल सोसायटी, खुशनूद खां एवं प्रवीण गुप्ता कोषाध्यक्ष डीडीपीएस का स्कूल प्रधानाचार्य राजीव थॉमस एवं मुख्य अध्यापिका एस्तर रुद्रा द्वारा बैज लगाकर और गुलदस्ते प्रदान कर स्वागत किया गया। इस उत्सव को दो चरणों में आयोजित किया गया था। प्री. नर्सरी से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए तथा कक्षा 6 से12 तक के बच्चों के ...