लखनऊ, दिसम्बर 6 -- खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरों के खिलाफ प्रदेश में मुहिम चलेगी। जिस जिले में संगठित रूप से व्यापक पैमाने पर मिलावट का खेल मिला, वहां तैनात अधिकारियों पर भी गाज गिरेगी। वहीं निरीक्षण और जांच के नाम पर छोटे खाद्य कारोबारियों को बेवजह परेशान करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) आयुक्त डा. रोशन जैकब ने शनिवार को सख्त आदेश जारी किए हैं। प्रदेश के सभी सहायक आयुक्त खाद्य व सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 को जारी आदेश में एफएसडीए आयुक्त ने कहा है कि मिलावट खोरों के खिलाफ प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जाए। राज्य स्तरीय प्रवर्तन टीमों या अंतर्जपदीय टीमों द्वारा यदि प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान प्रदेश के किसी जिले में संगठित मिलावटखोरों द्वारा भारी मात्रा में नकली, कृत्रिम या मिलावटी खाद्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.