पलामू, जनवरी 30 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिले के व्यवसायिक संगठन आसन्न केंद्रीय बजट 2026-27 से काफी आशान्वित है। व्यवसायियों ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने 2047 तक देश को विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लिहाज से अपेक्षा है कि मेदिनीनगर के जैसे क्षेत्र के व्यवसायियों के लिए भी बेहतर प्रावधान बजट में किया जाएगा। छोटे व मध्यम आकार वाले शहरों के कारोबार का भी बड़ा योगदान देश की अर्थव्यवस्था में है। इन व्यवसायियों पर भी विशेष फोकस करने की जरूरत है। व्यवसायियों ने कहा कि चूकि झारखंड प्राकृतिक संसाधन की दृष्टि से बेहतरी राष्ट है। इसे ध्यान में रखते हुए इस राज्य के समग्र विकास के लिए विशेष पैकेज देने की जरूरत है। पलामू में केंद्रीय संस्थानों खासकर शिक्षा, कृषि, अनुसंधान आदि से संबंधित संगठनों का विस्तार करने की जरूरत है। छोटे...