रामपुर, फरवरी 1 -- रामपुर। वैश्विक व्यापारिक उथल-पुथल और अमेरिका के भारतीय उत्पादों पर लगाए गए भारी टैरिफ (आयात शुल्क) के बीच पेश हुए आम बजट ने रामपुर के उद्यमियों को बड़ी राहत दी है। विशेष रूप से मेंथा ऑयल और सूक्ष्म उद्योगों के लिए यह बजट संजीवनी बनकर आया है। वित्त मंत्री ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ और माइक्रो इंडस्ट्री के लिए दो हजार करोड़ रुपये के विशेष फंड का प्रावधान किया है, जिससे रामपुर के कुटीर उद्योगों को आधुनिक तकनीक से लैस होने में मदद मिलेगी। रामपुर का मेंथा उद्योग पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में उतार-चढ़ाव और निर्यात बाधाओं से जूझ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि 12 हजार करोड़ रुपये के इस संयुक्त प्रावधान से न केवल मेंथा की प्रोसेसिंग इकाइयों को वित्तीय सुरक्षा मिलेगी, बल्कि निर्यात संवर्धन के जरिए स्थ...