नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- 'जन विश्वास विधेयक' से कारोबार और जीवन दोनों होंगे आसान- रेखा गुप्ता नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेते हुए दिल्ली सरकार ने 'दिल्ली जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2026' को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली कैबिनेट में पारित इस विधेयक का उद्देश्य अनुपालन प्रक्रियाओं को आसान करना और छोटे उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से बाहर करना है। इससे अदालतों पर बोझ कम होगा और प्रशासनिक कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी बनेंगे। इस विधेयक को दिल्ली विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में पारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस विधेयक के द्वारा दिल्ली सरकार 'ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस' (व्यवसाय में सुगमता) और 'ईज़ ऑफ लिविंग' (जीवन में सुगमता) को बढ़ावा देने का प्...