रामपुर, जनवरी 28 -- समोदिया। स्वार क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनपुर शाहदरा में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय विराट एकता दंगल का समापन बुधवार को बड़े ही रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। दंगल के अंतिम दिन की सबसे बड़ी 21 हजार रुपये की कुश्ती छोटू पहलवान घोसीपुरा, पटवाई और इरफान पहलवान बरेली के बीच लड़ी गई, जो दर्शकों के भारी उत्साह के बीच बराबरी पर समाप्त हुई।अंतिम दिन दंगल में उस समय रोमांच चरम पर पहुंच गया जब छोटू और इरफान अखाड़े में उतरे। दोनों पहलवानों के बीच करीब 20 मिनट तक जोर-आजमाइश चली। दोनों ने एक-दूसरे को चित करने के लिए कई जबरदस्त दांव-पेच दिखाए, लेकिन अंत तक कोई भी किसी को मात नहीं दे सका। रेफरी ने अंततः इस मुकाबले को बराबरी पर घोषित किया।दंगल कमेटी के सदस्य आसिफ हुसैन ने बताया कि इस विराट दंगल का आयोजन हर साल की भांति इस वर्ष भी आपसी एकत...