नई दिल्ली, फरवरी 2 -- शॉर्ट हाइट वाली लड़कियां अक्सर ऐसे आउटफिट्स कैरी कर लेती हैं, जिसमें उनकी हाइट और ज्यादा कम दिखने लगती है। कपड़े सिर्फ डिजाइनर या फिर क्लासी लुक नहीं देते बल्कि ये आपकी पर्सनैलिटी को भी दर्शाते हैं। अगर कोई लड़की लंबी है लेकिन वह अजीब से कपड़े पहन लें तो हाइट कम दिखने लगेगी। कपड़ों का स्टाइल आपकी पर्सनैलिटी पर काफी फर्क डालता है। आज हम आपको जींस पहनने के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे छोटी हाइट भी लंबी दिखने लगेगी। फैशन स्टाइलिस्ट पूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फैशन टिप्स शेयर किए हैं।कैसी जींस पहनें?1- स्ट्रेट लेग जींस स्ट्रेस लेग जींस ऊपर से नीचे तक एक जैसे शेप में होती हैं और चौड़ाई में दिखती है। इसे पहनने पर आप ऊपर से नीचे तक बैलेंस दिखेंगी और लंबी भी नजर आएंगी। इस तरह की जींस के साथ आप टी-टॉप और कोट या जैकेट...