नई दिल्ली, फरवरी 3 -- Xiaomi 17 Ultra जल्द ही लॉन्च होने वाला है और यह कथित Samsung Galaxy S26 Ultra को टक्कर देगा। लॉन्च से पहले, अपकमिंग फोन की डिटेल्स एक बार फिर ऑनलाइन सामने आई हैं, जिसमें वैश्विक बाजार में इसकी अनुमानित कीमत, कलर ऑप्शन और हार्डवेयर की जानकारी शामिल हैं। एक टिप्स्टर का दावा है कि चीन के बाहर इस फोन की कीमत काफी ज्यादा होगी, साथ ही इंटरनेशनल मार्केट के लिए इसमें छोटी बैटरी भी हो सकती है। हम यह भी उम्मीद कर सकते हैं कि Xiaomi 17 Ultra में चार्जिंग स्पीड, डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स, कैमरा हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर इसके चीनी वेरिएंट जैसे ही होंगे। शाओमी 17 अल्ट्रा फरवरी के आखिर में ग्लोबली लॉन्च हो सकता है।ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 17 Ultra की कीमत ज्यादा हो सकती है टिप्स्टर आर्सेन लूपिन (@MysteryLupin) ने एक्स पर एक पोस्ट में ...