बाराबंकी, फरवरी 6 -- बाराबंकी। थाना बदोसराय क्षेत्र में छोटी बहन के साथ में टमाटर को तोड़ने गई युवती के साथ एक युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बदोसराय थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार फरवरी शाम उसकी 21 वर्षीय अपनी छोटी बहन के साथ खेत में टमाटर तोड़ने गई थी। आरोप है कि आरोपी ने रास्ते में युवती का हाथ पकड़कर अभद्रता की और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर बढ़े, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। इस मामले में आरोपी अजय पुत्र प्रमोद सोनकर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना...