बिहारशरीफ, फरवरी 22 -- विधायक ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 छोटी पहाड़ी मोहल्ले में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत एक करोड़ 81 लाख की लागत से बनने वाले बड़े नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नाला का निर्माण होने से लोंगो को काफी सहूलियत होगी। इसके बाद सोहसराय कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया। क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान कराने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...