हरिद्वार, दिसम्बर 19 -- यूपी सिंचाई विभाग की भूमि पर लंबे समय से काबिज अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बहादराबाद क्षेत्र में छोटी नहर की पटरी से अवैध कब्जे हटाए। शुक्रवार को नहर पटरी पर बने अवैध ढांचे, खोखे, छज्जे और फर्श को जेसीबी के जरिये ध्वस्त कर दिया गया। इससे पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए थे। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने दो टूक कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिंचाई विभाग के अफसरों के अनुसार, अतिक्रमण हटने से नहर की सफाई और जल प्रवाह बेहतर हो सकेगा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बहादराबाद थाना पुलिस और पीएसी के जवान भी मौके पर तैनात दिखे। इस दौरान यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण, डीआरडीओ मनेश शर्मा, जिलेदार दिनेश कुमार, थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, उप ...