शामली, जनवरी 19 -- नगर की छोटी नहर का पुल जर्जर स्थिति में तब्दील होता जा रहा है। सड़क टूटकर सरिया दिखाई देने से बड़े हादसे का खतरा बन चला है। लगातार पुल से भारी वाहनों के गुजरने से स्थिति और भी चिंताजनक बन गई है। नगर के लोगों ने प्रशासन से मामले पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है। नगर में छोटी नहर पर हाल ही में निर्मित पुल अब जर्जर हालत में पहुंच चुका है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। निर्माण के कुछ ही महीनों में पुल की सड़क उखड़ रही है और गड्ढे बन गए हैं। भारी ओवरलोड ट्रकों, बसों और मालवाहक वाहनों की लगातार आवाजाही से पुल की संरचना कमजोर हो गई है।यह पुल कैराना, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों से आने-जाने वाले भारी वाहनों का प्रमुख मार्ग है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुल बनने के तुरंत बाद ही इसकी हालत बिगड़नी शुरू हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.