अयोध्या, मई 7 -- अयोध्या,संवाददाता। वैष्णव नगरी में शाक्त परम्परा के एक मात्र छोटी देवकाली मंदिर में जानकी नवमी का पर्व बड़ी श्रद्धा एवं उल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सायंकाल देवी मां के फूल बंगले की भव्य झांकी सजाई गई। झांकी के अनावरण के उपरांत 1051 बत्ती की महाआरती का भी आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने देवी मां का दर्शन अपनी श्रद्धा निवेदित की। उधर देवकाली समाज संस्था का भी 90 वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर परम्परागत रूप से पूर्णिमा पर्व तक उत्सव चलता रहेगा। पूर्णिमा की तिथि पर 12 अप्रैल को कन्या बरुआ का भण्डारा आयोजित किया जाएगा। इसके पहले ध्वजारोहण के साथ सरयू तक यात्रा निकाली जाएगी। उधर नवमी के पर्व पर मंदिर में चल रहे दुर्गा सप्तशती पारायण की पूर्णाहुति हवन-पूजन से की गयी। परिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.