लातेहार, फरवरी 18 -- लातेहार संवाददाता। प्रिंस कुमार ने कठिन परिस्थितियों को मात देते हुए जेईई मेन्स परीक्षा पास कर जिले का नाम रौशन किया है। लातेहार थाना चौक निवासी प्रिंस एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता अरविंद कुमार थाना चौक में एक छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद बेटे की पढ़ाई में उन्होंने कभी कमी नहीं आने दी, जिसका परिणाम आज पूरे जिले के सामने है। प्रिंस वर्तमान में कक्षा 12वीं विज्ञान के छात्र हैं और उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय जलता में अध्ययनरत हैं। विद्यालय के प्राचार्य आशीष कुमार ने छात्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित इस स्कूल के छात्र ने जेईई मेन्स जैसी कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.