गिरडीह, अक्टूबर 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। छोटी दीपावली के शुभ संध्या पर अभाविप गिरिडीह नगर इकाई की ओर से एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसके तहत अभाविप के सदस्य शहर के टावर चौक पर पहुंचे और देश के लिए प्राण न्योछावर करनेवाले शहीदों के नाम दीये जलाए। इस दौरान बताया गया कि अभाविप द्वारा दीपावली के अवसर पर हर साल टावर चौक पर दीपोत्सव मनाया जाता है। इस साल भी सैकड़ों दीयो की रोशनी शहर का टावर चौक जगमगा उठा। इस दौरान दीप मालाओं से रोशन कर मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करनेवाले शहीदों की शहादत को याद किया गया। अभाविप गिरिडीह जिला संयोजक मंटू मुर्मू ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन शहीदों को नमन करना है, जिन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ बलिदान देश के लिए दे दिया। कहा कि देश की सुरक्षा जवानों के हाथों में है। जब हम नींद में र...