आजमगढ़, अक्टूबर 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। रविवार शाम छोटी दीपावली पर शहर आकर्षक रोशनी से जगमगा उठा। चारों तरफ सतरंगी छटा बिखर गई। विद्युत झालरों की आकर्षक सजावट से सरकारी और अर्द्धसरकारी संस्थान और व्यापारिक प्रतिष्ठान चमक उठे। हर तरफ उत्सव और उल्लास का माहौल नजर आ रहा था। शाम के वक्त लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। दीपावली से एक दिन पूर्व रविवार को नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया गया। इसे लोग छोटी दीपावली भी कहते हैं। रविवार को छोटी दीपावली को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रविवार की दोपहर एक बजे तक धनतेरस का शुभ मुहुर्त होने से बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। भीड़ के चलते पूरा दिन शहर जाम से हांफता रहा। रविवार को नगर के डीएवी महाविद्यालय और आईटीआई मैदान में पटाखों की दुकानें सज गईं। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। रविवार को भी लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.