वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम के सामान्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही और संवेदनहीनता चेतमणि चौराहा से भुवनिया पोखरी मार्ग पर देखी जा सकती है। करीब एक सप्ताह पहले नगर निगम ने गुरुधाम से रामचंद्र शुक्ल चौराहा तक सड़क के दोनों तरफ पैचवर्क किया था। जबकि इसके नजदीक ही चेतमणि चौराहा से भुवनिया पोखरी मार्ग पर काम नहीं कराया गया। एक ही जोन और अभियंताओं के अधिकार क्षेत्र के बाद भी निगम के अधिकारी केवल फाइलों में ही उलझे हुए हैं। उनको आमलोगों की तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं है। जिस संस्था से गुरुधाम से रामचंद्र शुक्ल चौराहा का पैचवर्क कराया गया, चेतमणि चौराहा से भुवनिया पोखरी मार्ग को भी गड्ढामुक्त किया जा सकता था, लेकिन छोटी-छोटी फाइलों में कमीशन का लालच ऐसा है, जो सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं होने दे रहा है। अधिकतम दो द...