देवरिया, फरवरी 14 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। भाटपाररानी-चनुकी मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर छोटी गंडक नदी में मछली मारते समय एक युवक डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे नदी से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लार पहुंचाया जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। भाटपाररानी चनुकी मार्ग पर चनुकी पुल के समीप शुक्रवार की दोपहर रामाज्ञा साहनी (40) पुत्र शुक्ल साहनी निवासी चमुखा विजईपुर बिहार चनुकी पुल के समीप छोटी गंडक नदी में मछली मार रहे थे। मछली मारते समय रामाज्ञा गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। छोटी गंडक नदी में डूबने से रामाज्ञा की मौत हो गयी। वहां मौजूद लाल बहादुर व अर्जुन साहनी सहित आधा दर्जन अन्य साथी भी नदी में मछली मार रहे थे कि अचानक रामाज्ञा डूबने लगे। लोगों ने रामाज्ञा को बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे नहीं बचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.