लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। त्रिलोक गिरि मंदिर प्रांगण में भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरी उर्फ मोंटी के नेतृत्व में आगामी 22 फरवरी को प्रस्तावित छोटीकाशी शिव उत्सव महोत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अमन गिरि ने कहाकि छोटीकाशी शिव उत्सव महोत्सव क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। इसे इस स्तर पर आयोजित किया जाना चाहिए कि पूरे प्रदेश में छोटी काशी की भव्यता और महादेव की महिमा का संदेश जाए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन जनता की सहभागिता से ही ऐतिहासिक बनेगा। विधायक ने मंच व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण, प्रचार-प्रसार एवं आयोजन की रूपरेखा प...