बिजनौर, सितम्बर 25 -- रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला यूपी के बिजनौर में सामने आया है। यहां छोटे भांजे द्वारा बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने से नाराज नजीबाबाद निवासी मौसा ने बड़े भांजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाल धर्मेन्द्र सोलंकी ने बताया कि कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना किरतपुर के मोहल्ला जाटान निवासी गुफरान तीन-चार दिन पूर्व थाना नजीबाबाद के मोहल्ला जाब्तागंज निवासी अपने मौसा अनीस अहमद की पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया था। इसकी जानकारी होते ही परिवार में विवाद हो गया था। युवती का पिता अनीस गुफरान के परिवार से नाराज चल रहा था। सोमवार को अनीस किरतपुर के मोहल्ला जाटान में ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.