नई दिल्ली, फरवरी 6 -- विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 साल की उम्र में ही अपनी बल्लेबाजी से सबका मन मोह लिया है। शुक्रवार (6 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में धमाकेदार 175 रन की पारी खेलकर 14 वर्षीय बल्लेबाज ने अपना नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज करवाया। वैभव ने बहुत छोटी उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनके टैलेंट को देखते हुए घरवालों ने युवा क्रिकेटर का पूरा सपोर्ट किया। वैभव ने सिर्फ 12 साल की उम्र में बिहार के लिए रणजी डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने अपने प्रदर्शन से खूब नाम कमाया है।कौन है वैभव सूर्यवंशी वैभव सूर्यवंशी का जन्म बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव ताजपुर में हुआ है। उनके क्रिकेट के प्रति जुनून को उनके पिता, संजीव सूर्यवंशी ने बहुत पहले ही पहचान लिया था। 6 साल की उम्र...