रांची, जनवरी 9 -- खूंटी, संवाददाता। छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक शुक्रवार को शहर के महात्मा गांधी धर्मशाला परिसर में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रविवार को बाघमुंडा में पांच जिलों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में बृहद बैठक आयोजित की जाएगी। वन भोज के माध्यम से होने वाली इस बैठक में पिछड़ा वर्ग सूची से शून्य किए जाने और नगर पंचायत चुनाव में आरक्षण नहीं मिलने जैसे मुद्दों पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। समाज के भविष्य के संघर्षात्मक कार्यक्रमों पर भी निर्णय होगा। जानकारी महामंत्री जितेंद्र कश्यप ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...