घाटशिला, जून 18 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के छोटा ताडुआ गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को सीएचओ और एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इसके साथ ही उन्हें टीका भी लगाया जा रहा है। इसके लिए मेडिकल टीम सक्रिय है। करीब 10 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के साथ टीकाकरण भी किया गया। इस दौरान उन्हें साफ-सफाई, पौष्टिक आहार एवं उचित देखभाल की जानकारी दी गई। परिवार नियोजन पखवारा के अंतर्गत दी जा रही सेवाओं के बारे में भी बताया गया। बच्चों में तीन वर्षों का अंतर जरूरी महिलाओं को बताया गया कि शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बच्चों में तीन वर्षों का अंतर जरूर रखना आवश्यक है। इसके लिए महिलाओं को गर्भ निरोधक साधनों यथा कॉपर टी, कंडोम, अंतरा के साथ गर्भ निरोधक गोलियों के बारे में भी जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.