उन्नाव, दिसम्बर 6 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के छोटा चौराहा पर शनिवार दोपहर हुई दो पक्षों में मारपीट का दस सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बतातें चलें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के छोटा चौराहा में शुक्रवार रात दो गुट के लोगों में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक को बेल्टों से युवकों से पीटा गया। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शनिवार दोपहर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...