रांची, दिसम्बर 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। छोटानागपुर लॉ कॉलेज रांची को शैक्षणिक सत्र 2026 से पीएचडी कार्यक्रम प्रारंभ करने की सशर्त स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से जारी स्वायत्त कॉलेजों को पीएचडी कार्यक्रम संचालित करने और शैक्षणिक मानकों के अनुरक्षण संबंधी विनियम 2023 के तहत दी गई है। छोटानागपुर लॉ कॉलेज रांची विश्वविद्यालय (आरयू) से संबद्ध एक स्वायत्त कॉलेज है। इस निर्णय के साथ ही छोटानागपुर लॉ कॉलेज झारखंड का पहला स्वायत्त राज्य महाविद्यालय बन गया है, जिसे पीएचडी कार्यक्रम शुरू करने की अनुमति मिली है। इसे राज्य में उच्च विधि शिक्षा और शोध के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इस संबंध में रांची विश्वविद्यालय (आरयू) प्रशासन की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार...