सराईकेला, दिसम्बर 14 -- हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर छोटानागपुर कॉलेज, हेंसल के समीप रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक में हाता की ओर से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पीछे से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।गनीमत रही कि युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आने से बच गई। हालांकि टक्कर में हेलमेट टूट गया और युवक के पैर व सिर में हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक की पहचान रूपाय सोरेन, निवासी कालिकापुर, पोटका क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने बच्चे से मिलने एकेडमिक स्कूल, राजनगर जा रहा था। इसी दौरान छोटानागपुर कॉलेज के समी...