रांची, जनवरी 5 -- कर्रा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बक्सपुर पंचायत अंतर्गत छोटका रेगरे में सोमवार को युवा उत्थान संगठन पूस मेला समिति की ओर से पूस मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मेला में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छोटानागपुर और कोल्हान क्षेत्र में पूस मेला की अपनी अलग पहचान, मर्यादा और आस्था है। यह मेला झारखंड की परंपरा और अस्मिता का प्रतीक है, जो समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ता है। ऐसे त्योहार और उत्सव आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में झामु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.