शामली, फरवरी 21 -- शामली। थाना झिंझाना क्षेत्र के ग्राम पटनी प्रतापुर निवासी एक महिला ने छेड़छाड़, अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतीउ पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति मजदूरी के सिलसिले में यमुनानगर और देवर करनाल में काम करते हैं, जिस कारण वह बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती थी। पीड़िता का आरोप है कि गांव निवासी मुनव्वर उसके घर आकर छेड़छाड़ करता था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। उसने आरोप लगाया कि 15 फरवरी की रात करीब दो बजे आरोपी जबरन घर में घुस आया, धमकी दी और घर में रखी नकदी भी ले गया, जो देवर की शादी के लिए रखी गई थी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर हरियाणा ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने अपने परिजनों को बुला लिया और बाद...