बाराबंकी, मार्च 21 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में बाराबंकी रेलवे स्टेशन चौराहा पर बुधवार की रात कुछ शोहदों ने एक युवती से छेड़खानी की। उधर से गुजर रहे दो युवकों ने इसका विरोध किया। जिससे नाराज शोदहों ने दोनों युवकों को चौराहे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिससे वहां भगदड़ मच गई। घटना के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने चार शोहदों को हिरासत में लेकर शांति भंग में उनका चालान कर दिया है। बाराबंकी रेलवे स्टेशन के चौराहा पर रोजाना शाम से देर रात तक युवाओं की भीड़ रहती है। बुधवार की रात करीब नौ बजे भी काफी भीड़ थी। लेकिन वहां जीआरपी पुलिस व नगर कोतवाली पुलिस नदारत थी। स्टेशन चौराहा से गुजर रही एक युवती से कुछ युवकों ने छेड़खानी शुरू कर दी। इसी दौरान स्टेशन की ओर जा रहे ओमनगर नई बस्ती मोहल्ला निवासी सिद्धांत मिश्र व प्रशांत पांडेय ने इसका विरोध किया। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.