बिजनौर, मार्च 6 -- पुलिस से छेड़छाड़ की शिकायत करना एक पीड़िता के ताऊ को भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज परिजनों ने ताऊ पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोसी का युवक उसकी पुत्री को आये दिन कमेंट्स करता रहता है। जिसकी शिकायत युवक के पिता से की, परंतु युवक अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आया। तीन मार्च को घर से सब लोग एक शादी में गए थे घर पर उसकी पुत्री अकेली थी इसी बात का फायदा उठाकर युवक घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ जबरदस्ती करने लगा। उसकी पुत्री ने किसी तरह अपनी जान बचाई और अपने ताऊ को फोन कर घटना की जानकारी दी। ताऊ मौके पर पहुंचा तो आरोपी युवक ताऊ को देखकर भाग गया। आरोप है कि ताऊ ने आरोपी युवक के पिता से शिकायत की तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.