बागपत, फरवरी 10 -- बड़ौत। क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी युवकों ने युवती और उसके पिता के साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि रात के समय गांव के दो युवक उसके घर में घुस गए और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। उसकी बेटी ने विरोध करने हुए शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर वह अपनी बेटी के पास पहुंचा और दोनो युवक उसकी बेटी से अभद्रता कर रहे थे। उसने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने पिता-पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। युवती के पिता ने भूरा और बबलू को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...