बागपत, मई 13 -- नगर की पट्टी मेहर में रविवार की शाम छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। महिला ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। नगर की पट्टी मेहर की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता है। गंदे-गंदे कमेंटस करता है। रविवार को शाम के समय महिला बाजार जा रही थी। रास्ते में उक्त व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर उक्त् व्यक्ति ने अपने बेटों व पत्नी के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। उसके घर से वह घर से भी नहीं निकल पा रही है। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.