प्रयागराज, नवम्बर 25 -- शिवकुटी के तेलियरगंज में दो नवंबर को महिला के आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। चार आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में नामजद एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने उस समय पति से अनबन पर आत्महत्या करने की बात बताई थी, लेकिन मृतका के भाई ने चारों आरोपियों पर छेड़खानी व मारपीट और शिकायत के बाद भी शिवकुटी पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने से आहत होकर फांसी लगाकर जान देने का आरोप लगाया है। प्रतापगढ़ जिले के मुरैनी धनगढ़ निवासी युवक की ओर से पुलिस आयुक्त से लिखित शिकायत के बाद शिवकुटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई। युवक ने दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन का 11 साल का बेटा भी है। उसकी बहन के साथ शुभम, राहुल, नाथूराम व अतुल ने 28 अक्तूबर को छेड़खानी की थी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। उस वक्त बहन ने शिवकुटी थाने में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.