गिरडीह, फरवरी 13 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना पुलिस ने महिला से छेड़खानी मामले में 2 युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक जिबड़ी निवासी बड़का उर्फ ब्रजेश और गोला यादव शामिल हैं। गौरतलब है कि बुधवार को गावां-सतगावां पथ पर एक महिला के साथ लिफ्ट का झांसा देकर छेडख़ानी का मामला सामने आया था। घटना के बाद भुक्तभोगी महिला ने गावां थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए दोनों युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...