सीवान, फरवरी 24 -- गुठनी। थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में हो रहे यज्ञ के दौरान छेड़खानी को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार टड़वा गांव में रूद्र महायज्ञ 14 फरवरी से 22 फरवरी तक चला। यज्ञ में कुछ मनचलों ने छेड़खानी करना शुरू कर दिया। हो-हल्ला होने के बाद यज्ञ समिति के सदस्य बीच बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। उसी दौरान उनलोगों ने समिति के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आवेदक संदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल होने के बाद उन्हें गुठनी पीएचसी में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में टड़वा गांव के निकेश सिंह, रोशन सिंह, विनीत सिंह, पिंकी उर्फ नवीन सिंह, हरेराम सिंह, विशाल सिंह, बिट्टू सिंह को आरोपित किया गया है। पुलिस प्...