औरंगाबाद, दिसम्बर 2 -- रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के राजकृत मध्य विद्यालय, चिरैला में 12 वर्षीय छात्रा के साथ प्रधानाध्यापक द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मिलते ही विद्यालय में परिजन एवं ग्रामीण पहुंच कर हंगामा करने लगे। इस दौरान प्रधानध्यापक की पिटाई भी कर दी गई। विद्यालय में कार्यरत अन्य शिक्षकों ने बीच बचाव किया, लेकिन परिजनों ने विद्यालय का घेराव करते हुए प्रधानाध्यापक को बंदी बनाया और कासमा थाना को सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसआई नेहा रंजन, एएसआई नवीन कुमार सशस्त्र बल के साथ पहुंचे और हंगामा कर रहे परिजनों को समझा बुझाकर प्रधानाध्यापक को थाना लाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानाध्यापक का ईलाज कराया गया। इस मामले में छात्रा के पिता ने प्रधानाध्यापक रामस्वरूप गुप्ता को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिक...