समस्तीपुर, फरवरी 20 -- दलसिंहसराय। शहर स्थित आईबी रोड में संचालित एक लाइब्रेरी के संचालक को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। आरोपी अमित कुमार उर्फ अंबानी विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई वार्ड तीन निवासी राजेश सिंह का पुत्र है। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि लाइब्रेरी में पढ़ने गई एक छात्रा के परिजन ने बुधवार को थाना में शिकायत कर संचालक पर बाथरूम में लगे सीसीटीवी का फुटेज दिखाकर छात्रा के साथ यौन शोषण का प्रयास करने का आरोप लगाया था। इस आलोक में थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम के नेतृत्व में महिला पुलिस ने साक्ष्य संग्रह करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...