साहिबगंज, मई 26 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी में बीते शनिवार की रात एक अधेड़ को छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने बंधक बनाकर कर जमकर मारपीट की। जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवारों ने उक्त अधेड़ पर नशे की हालत में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी का आरोप लगाया है। घटना शनिवार की रात एक बजे की बतायी जाती है। घटना के बाद संबंधित परिवार व आसपास के ग्रामीणों ने कथित आरोपी को पेड़ में रस्सी से बांध कर रखा था। उधर,घटना की सूचना मिलने पर राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच अधेड़ व्यक्ति को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। हालांकि मामले को लेकर दोनों पक्षों के सहमति से पंचायती पर निपटारा करने की बात कही गई है। इसबीच थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि अब तक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.