हमीरपुर, फरवरी 18 -- बिवांर। खेत में अकेला पाकर युवक ने युवती के साथ छेड़खानी की। युवती ने घर पहुंचकर पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने पहुंचकर युवक को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। थाना के एक गांव की 18 वर्षीय युवती दोपहर को खेत में अकेली थी। तभी गांव का युवक श्याम सिंह पुत्र राजेंद्रसिंह अपने खेत में फसल की सिंचाई करने गया था। युवती को अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। युवती किसी तरह से युवक से छुटकारा पाकर घर आ गई। युवती के परिजनों को जानकारी के देने से मोहाल वासियो के साथ खेत पहुंच गए। मनचले युवक की पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। एसआई प्रेम प्रकाश ओझा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.