मधुबनी, मई 13 -- बिस्फी। औंसी में शादी की रस्म में भाग ले रही महिलाओं के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर रविवार की रात मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना में दो युवक घायल हुए है। घायल चन्द्रजीत सहनी तथा विवेक सहनी का इलाज पीएचसी केवटी में किया गया है। पुलिस के मुताबिक औंसी बभनगामा उत्तर के मल्लाह टोली में एक लड़के की शादी थी। शादी की रस्म को लेकर महिलाएं ब्रह्मस्थान जा रही थी। इसी दौरान कुछ मनचले लड़के औंसी डीह में महिलाओं एवं लड़कियों से छेड़खानी करने लगा। इसका विरोध करने पर फोन से कुछ और लड़कों को बुला कर मारपीट करने लगा। घटना के बाद महिलाएं इधर-उधर भागने लगी। महिलाओं का आरोप है कि एक धार्मिक स्थान के पास पथराव भी किया गया। सूचना मिलने पर औंसी थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौके पर पहुंच कर स्थिति को सामान्य किया। मामले को लेकर औंसी थाने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.