कौशाम्बी, जनवरी 14 -- चायल, संवाददाता। संदीपन घाट थाने के मूरतगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि मंगलवार की शाम उसकी आठ वर्षीय बेटी घर के बाहर पतंग उड़ा रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक उसके पास पहुंचा और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर युवक ने बालिका की पिटाई कर दी। घर जाकर उसने रोते हुए मां को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद मां के होश उड़ गए। उलाहना देने जाने पर आरोपी ने मां संग महिला के साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन दोनों ने महिला को मारपीट की धमकी दी। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित महिला ने थाने जाकर आरोपी मां-बेटे के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.